Skip to main content

घर याद आता है!

हाँ, मैं भी आया हूँ कहीं दूर अपनों से ,
सोंचकर कि वहीं मुलाकात होगी सपनों से,
हाँ, आसान होता है यह ,मैनें माना भी था,
मैं 'निर्दोष' इन सबसे अनजाना भी था
अब जब भी वक्त कोई नया गीत गाता है,
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है ।
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है ।

चुना वही कदम , चुनते हैं सब जिसे,
चलकर इस रस्ते में, बना लेंगे अपना इसे,
नज़र आईं खुशियां जब रूबरू न थे,
भले ही चल पड़े मगर तब 'शुरू' न थे,
जब भी मुझे वो 'पहल' ख्याल आता है,
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है ।

मिलता था जो भी खा लेते थे सब,
'नापसन्द' शब्द से ना वाकिफ़ थे तब,
प्यार के साथ हमको तो मिलता भी था,
भूख मिटने के साथ मन तो भरता भी था,
यहां का खाना जब बिल्कुल न भाता है,
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।

 यहां अन्धकार का नामोनिशां ही नहीं,
 हम ढूंढते थे जिसे है वही बस यहीं,
तब नाचीज़ थी जो अब वो अनमोल है,
दूर करते जिसे अब वो खुद गोल है,,
अब जब जब यहां 'तम'* नज़र आता है,
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।

दिमाग से तो अब जुड़ ही गया ये शहर,
कोसों दूर है अब भी ये  दिल से मगर,
व्यस्त तो हो गए फिर भी थम से गये,
मिला कुछ नहीं 'हम' भी 'हम' से गये,
जब जब इन सबसे  मेरा मन भर जाता है,
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।
तब तब मुझे मेरा घर याद आता है।

Meanings-:
(तम*=अन्धकार)

Comments

Popular posts from this blog

दो पक्षी

 - वृक्ष की डालियों पर, मनमोहक दृश्य पक्षियों का, शोर, उनका कलरव व स्वच्छंदता, देखती हुई बंद कक्ष के झरोखों से  किसी कल्पना लोक में थी प्रेमिका। हतप्रभ थी वह इस बात पर, कि क्यों नहीं हो पा रहा निश्चय उन पक्षियों के सभी जोड़ों में, उनके स्त्रीत्व व पुरुषत्व का । उसके स्वयं के अनुभव ऐसे तो बिल्कुल न थे चूंकि जरूरी है प्रमाण समाज का ।। उसे फिर तनिक असहज लगा, अनेक पक्षियों का झुंड था क्या नहीं इज्जत कोई उनके समाज की, क्यों नहीं आया कोई पर उनके कुतरने, स्वतंत्र एवं प्रेम से उड़ते हुए पक्षियों का। वे उड़ते जा रहे सुदूर आकाश में, प्रसन्नता से युक्त उनकी चहचहाहट, प्रेम का तो अर्थ होता है यही कल्पना मात्र से मुस्कुरा रही वह प्रेमिका। हालांकि उसके स्वयं के साथ के अनुभव ऐसे तो बिल्कुल न थे पर उतरना तो काम है उसके समाज का ।। उन्मुक्त से होने लगे विचार उसके, भय युक्त होकर भी लगी वह मुक्त सी, उगेंगे पंख एक दिन फिर कभी, उड़ जाएंगे गगन के उस पार तक, और हाथ में होगा हाथ उसके 'साथ' का। फिर अचानक गिर पड़ा उसका महल, बन ही रहा था जो उसके विचार में, कुछ लोग पास आते दिखे उस वृक्ष के, कुछ अस्त्र हाथो...