Skip to main content

''माँ-बाप मुस्कुराएं तो,,,,,,"

- स्वर्ग से भी ऊंची वो मन्जिल मिल जाती हैं
ख्वाहिशों के बागों की सब कलियां खिल जाती हैं,,
खुश होते हैं तब हम दिल की गहराइयों से,
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।१।


ये असीमित गगन बस यही कह रहा है,
स्थिर समुन्दर भी हमसे यही कह रहा है,
सृष्टि का तो नियम बस यही चल रहा है,
अविरल नदियां औए हवाएं यही गुनगुनाती हैं,,,,,
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।२।


न जरूरत मुझे किसी अन्य भक्ति से है,
इस निस्वार्थ मन को न किसी शक्ति से है,
न परम् ज्ञान और  न मोक्ष , मुक्ति से है,
ये सब भी मिलकर बस यही गीत गाती हैं,
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।३।


श्रद्धा,पूजा, तप ,वन्दन सब तो इनमें ही है,
हम भी  ढूँढ़ते जो भगवन  वो इनमें ही है,
शास्त्र, ग्रन्थ जितने सनातन सब इनमें ही है,
 मन्त्र, वैदिक ऋचाएं सब यही धुन सुनाती हैं,
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।४।


जिन्होंने मुझको 'लिखा' उनको मैं क्या लिखूं,
अस्तित्व जिनसे है मेरा, उन्हें बयाँ क्या करूँ,
सम्पूर्ण महाकाव्य हैं, चंद पंक्तियों में कह न सकूँ
जब हृदय से आये विचार तो कलम चल जाती है,
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।५।


सदैव मिलती थी खुशियां जब बच्चे थे हम ,
प्यार पाकर मां-बाप का दिल के सच्चे थे हम,
दिल से मज़बूत थे पर दिमाग से कच्चे थे हम,
बचपन की कहानियां ही इसलिए याद आती हैं,
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।६।


पूरी दुनिया की अच्छाइयों को लिखा जब गया,
हो गया भारी पलड़ा जब मैंने  'मां' लिख दिया,
ऊर्जाश्रोत और मार्गदर्शक 'पिता' लिख दिया,
सच्चे आत्मा और मन से यही आवाज आती है
माँ-बाप मुस्कुराएं तो सारी कायनात मुस्कुराती है।७।


Comments

Popular posts from this blog

दो पक्षी

 - वृक्ष की डालियों पर, मनमोहक दृश्य पक्षियों का, शोर, उनका कलरव व स्वच्छंदता, देखती हुई बंद कक्ष के झरोखों से  किसी कल्पना लोक में थी प्रेमिका। हतप्रभ थी वह इस बात पर, कि क्यों नहीं हो पा रहा निश्चय उन पक्षियों के सभी जोड़ों में, उनके स्त्रीत्व व पुरुषत्व का । उसके स्वयं के अनुभव ऐसे तो बिल्कुल न थे चूंकि जरूरी है प्रमाण समाज का ।। उसे फिर तनिक असहज लगा, अनेक पक्षियों का झुंड था क्या नहीं इज्जत कोई उनके समाज की, क्यों नहीं आया कोई पर उनके कुतरने, स्वतंत्र एवं प्रेम से उड़ते हुए पक्षियों का। वे उड़ते जा रहे सुदूर आकाश में, प्रसन्नता से युक्त उनकी चहचहाहट, प्रेम का तो अर्थ होता है यही कल्पना मात्र से मुस्कुरा रही वह प्रेमिका। हालांकि उसके स्वयं के साथ के अनुभव ऐसे तो बिल्कुल न थे पर उतरना तो काम है उसके समाज का ।। उन्मुक्त से होने लगे विचार उसके, भय युक्त होकर भी लगी वह मुक्त सी, उगेंगे पंख एक दिन फिर कभी, उड़ जाएंगे गगन के उस पार तक, और हाथ में होगा हाथ उसके 'साथ' का। फिर अचानक गिर पड़ा उसका महल, बन ही रहा था जो उसके विचार में, कुछ लोग पास आते दिखे उस वृक्ष के, कुछ अस्त्र हाथो...