Skip to main content

नव ईस्वी सम्वत् की हार्दिक शुभकामनाएं




चलिए मान लेते हैं,
कि नहीं बदलता मौसम,
न ही कुछ नया हो जाता है ,
ना नए फूल खिलते,
न ही भंवरा गुनगुनाता है,
लेकिन यह दिन भी तो
है अपनी ही ज़िन्दगी का
मना लेते हैं यार,आखिर,
मनाने में क्या जाता है।।

गलत सोचते हैं हम
कि वो नही मनाते हमारा
तो उनका हम क्यों मनाएंगे
खुद ही डरते हैं अपनी,
हम संस्कृति भूल जाएंगे,
अमिट सभ्यता अपनी
तू व्यर्थ ही घबराता है,
मना लेते हैं यार,आखिर,
मनाने में क्या जाता है।।

ऐसा करते हैं कि,
उनका तरीका छोड़कर,
हम अपना अपनाते हैं
वो डिस्को में नाचें,
हम भजनों को गाते हैं,
इस दिन को मनाने से
ग़र कुछ अच्छा आता है
मना लेते हैं यार,आखिर,
मनाने में क्या जाता है।।

अच्छा ये सोचो,
मिल जाता है बहाना
सब से बातें करने का,
साल भर की यादों को
अपनी झोली में भरने का ,
बिना समय के होते भी
जब समय मिल जाता है
मना लेते हैं यार,आखिर,
मनाने में क्या जाता है।।
         
                 - पंकज 'नयन' गौतम

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दो पक्षी

 - वृक्ष की डालियों पर, मनमोहक दृश्य पक्षियों का, शोर, उनका कलरव व स्वच्छंदता, देखती हुई बंद कक्ष के झरोखों से  किसी कल्पना लोक में थी प्रेमिका। हतप्रभ थी वह इस बात पर, कि क्यों नहीं हो पा रहा निश्चय उन पक्षियों के सभी जोड़ों में, उनके स्त्रीत्व व पुरुषत्व का । उसके स्वयं के अनुभव ऐसे तो बिल्कुल न थे चूंकि जरूरी है प्रमाण समाज का ।। उसे फिर तनिक असहज लगा, अनेक पक्षियों का झुंड था क्या नहीं इज्जत कोई उनके समाज की, क्यों नहीं आया कोई पर उनके कुतरने, स्वतंत्र एवं प्रेम से उड़ते हुए पक्षियों का। वे उड़ते जा रहे सुदूर आकाश में, प्रसन्नता से युक्त उनकी चहचहाहट, प्रेम का तो अर्थ होता है यही कल्पना मात्र से मुस्कुरा रही वह प्रेमिका। हालांकि उसके स्वयं के साथ के अनुभव ऐसे तो बिल्कुल न थे पर उतरना तो काम है उसके समाज का ।। उन्मुक्त से होने लगे विचार उसके, भय युक्त होकर भी लगी वह मुक्त सी, उगेंगे पंख एक दिन फिर कभी, उड़ जाएंगे गगन के उस पार तक, और हाथ में होगा हाथ उसके 'साथ' का। फिर अचानक गिर पड़ा उसका महल, बन ही रहा था जो उसके विचार में, कुछ लोग पास आते दिखे उस वृक्ष के, कुछ अस्त्र हाथो...

परिवर्तन

  मेरे दुःख और पीड़ा की तीव्रता, तब तुमको पुकारती आवाज, सब बिल्कुल वैसी ही हैं । जो कुछ भी बदल गया अब वो हैं तुम्हारी संवेदनायें , तब तो अनुभव करती थीं क्षणिक भर का भी परिवर्तन, अब तो सब रिक्त सा है, तुम्हारा मेरे प्रति अंतर्मन ।।          - पंकज नयन गौतम

उलझन

- जैसे आहिस्ते से अलग होती नदियां पहाड़ों से, दूर जाती हुई वो धुन जब धीरे से अलग होतें है वीणा के तार, या फिर वो सुलझी हुई पहेलियाँ जो शायद रहना चाहती हैं सदा उलझन में, या आहिस्ता मंडराता हुआ पंछी जो भी सोचता है जब हटाया जाता है उसका आशियाँ, कल सुलझती हुई तुम्हारी उंगलियां  अंगुलियों से मेरी उलझे रहना चाहती थीं , नहीं हुआ ऐसा शायद नदी को उम्मीद हो कि यही पर्वत बनेगा समुन्दर एक दिन जो करेगा इंतज़ार मुझे खुद में विलय करने को ।।      - पंकज 'नयन' गौतम

We know that.....

I know that I know me but you don't know me, And you know that you know me But I don't know me. Now I know that I know me Better than you. You know me better than me. I know you better than you But you know that You know yourself better than me. Conclusion-: We know each other , Better than ourselves. Welcome!